Blog niche कैसे चुनें? 70+ Blogging niche ideas in hindi

नमस्कार दोस्तों, blogseva पर आपका स्वागत है। आज मैं आपको बताऊँगा कि blog niche kya hota hai और कैसे चुनें।

क्या आप blogging शुरू करना चाहते हैं? पर लिखने के लिए आप कोई blog niche नहीं चुन पा रहे हैं? या आपके पास सैंकड़ों विचार हैं पर आप कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि kis topic par blog banaye? अगर हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं।

Blog Niche चुनना एक कठिन काम है और आज हम इसे आपके लिए आसान बनाने जा रहे हैं। आज मैं आपको इन सभी तरीकों के बारे में बताने जा रहा हूं। इन सभी तरीकों को जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

अगर आपको यह लेख पसंद आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। चलिए जानते हैं niche kya hota hai।


Niche kya hota hai? Niche क्या होता है?

niche kya hota hai

Niche meaning in hindiBlog के विषय को niche कहते हैं। हम किस विषय में लिखना चाहते हैं, हमारी रुचि किन- किन चीज़ों में है। 

हमारा blog niche हमारे आस पास भी हो सकता है जैसे mobile, books, body, cars आदी। हमें जिस विषय के बारे में अधिक ज्ञान हो, हमेशा उसी पर लिखना लाभदायक साबित होता है।

अगर आप महसूस करते हैं कि आपके पास किसी भी विषय में बहुत ज्ञान नहीं है तो में आपको कहूँगा कि पहले अपने मनपसंद विषय के ऊपर ज्ञान प्राप्त करें।

Also Read: Free blog kaise banaye


Types of blog niche। Niche के प्रकार

वैसे तो हम किसी भी चीज़ के बारे में लिख सकते हैं, पर ऐसा करने से हमें अपने blog को rank करवाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसा तब होता है जब हम कोई broad niche लेते हैं। Broad niche सरल शब्दों में कहें तो,  लंबा चौड़ा topic। जैसे “Health“, उसके अंदर cancer, ख़ासी ज़ुखाम, weight gain आदि सब कुछ आ सकता है। More examples-

  • Health
  • Technology
  • Cars
  • Fashion

ऐसी चीजों को rank करवाना कठिन है। Rank करवाने का मतलब है कि अपने article को google के first page पर लाना। 

Broad niche का विपरीत है Micro niche। इसका मतलब है छोटा विषय, जिसके बारे में हम संक्षेप में लिख सकें और जल्दी rank करवा सकें।

जैसे-

  • Health में cancer पर लिखना या weight loss पर 
  • Technology में mobile, laptop पर  लिखना 
  • Cars में सिर्फ एक company की गाड़ियों पर लिखना 
  • Fashion में सिर्फ एक brand के कपड़ो के बारे में लिखना 

सोचिए एक स्कूल में sports day (खेल दिवस) है और Jaggu उसके लिए तैयारी करता है। वह हर खेल को जीतने के लिए तैयारी करता है। दिन के आखिर में वह बहुत थक भी जाता है। वहीं दूसरी और उसका दोस्त Raju है, जो सिर्फ भागने की तैयारी करता है और अपना सारा ध्यान सिर्फ कैसे तेज दौड़ सकते है उस पर लगाता है। यानी की उसका लक्ष्य अर्जुन के लक्ष्य के सामान्य है। 

खेल दिवस पर Jaggu हर खेल में भाग लेता है। वह कोशिश तो करता है, पर कोई न कोई उसको हरा ही देता है। अंत में जो race होती है उसमें भी वह Raju से हार जाता हैRaju को एक gold medal  मिलता है, पर Jaggu को कुछ नहीं मिलता।

तो आखिर jaggu ने गलती  कहाँ पर की ?

जी हाँ !!! आप सही सोच रहे हैं। जो इंसान सब कुछ करने की सोचता है वह आखिर में कुछ भी नहीं कर पाता।

ऐसा ही है broad niche को चुनना !!..

  1. आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और आप थक भी जाएँगे।
  2. जहाँ दूसरी और, जो लोग सिर्फ micro niche लेकर अपने blog को जल्दी rank करा सकेंगे वहीं आप broad niche लेकर सारी चीज़ों के बारे में लिखेंगे तो जल्दी सफल नहीं हो पाएँगे। 
  3. फायदा इसी में होगा कि आप एक ही विषय पर  ध्यान लगाएँ और उसमे जम के मेहनत करें। 

Also Read: Ludo king se paise kaise kamaye?


How to find a blog niche? Blog Niche कैसे चुनें?

Micro niche blog ideas

Choose target audience। अपने दर्शकों को जानिए

हमें यह सोचना होगा कि हमारे blog को पढ़ने वाले लोग कौन होंगे, जैसे अगर हम Beauty पर लिखते हैं तो उसको लड़कियाँ ज़्यादा देखेंगीं, अगर cartoons पर लिखते हैं तो उसे बच्चे देखेंगे, अगर Beard(दाढ़ी) पर लिखते हैं तो उसे लड़के देखेंगे वो भी 18-30  साल के बीच में।

इससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि हमें अपना blog ऐसा बनाना है जिसे बहुत से लोग पढ़ें। अब हमें यह पता है कि भारत में 10-65 उम्र के बीच में पूरे देश के 70% लोग हैं। इनसे कम उम्र के बच्चे समझ नहीं पाते और इनसे ज़्यादा उम्र के लोग ढ़ंग से पढ़ नहीं पाते।

तो हम ऐसा कुछ लिख सकते हैं जो 10-65 उम्र के लोग पढ़ना चाहते हों। पर इसका मतलब यह भी नहीं कि आप बाकी लोगों के लिए न लिखें क्योंकि यही सोचकर ज़्यादातर bloggers ने इनके लिए नहीं लिखा होगा जिसे लिख कर आप अपने blog को rank करवा सकते हैं।

यह आपकी मर्ज़ी है कि आप क्या चुनें, हम सिर्फ आपको सुझाव दे सकते हैं।

Also Read: Seo article kaise likhe?


Explore surroundings। अपने आस पास देखिये

  • आपका कमरा : आपके कमरे में रखी चीज़े, दीवार, पलंग आदी आप किसी भी चीज़ पर लिख सकते हैं।
  • आपकी पढ़ाई : अगर आप एक  छात्र हैं तो आप अपनी पढ़ाई से संबंधित विषयों पर लिख सकते हैं।
  • रोज़ मर्रा की ज़िंदगी : आप अपनी रोज़ की ज़िंदगी में झाँक कर सुझाव ले सकते हैं।
  • अखबार, T.V. : आप इनसे भी प्रेरणा ले सकते हैं।
  • आपका व्यापार : आप अपने business के बारे में  लिख कर इसको बढ़ा सकते हैं।

अब आपको जितने भी विचार आते हैं आप इन्हें एक जगह लिख लीजिए।

हमने सबसे नीचे एक list भी बना दी है, आप उसमें से भी अपने लिए विषय चुन सकते हैं।


Choose topic। कौन-सा विषय  चुनें?

Best niche for blogging

जब आपने topics  लिख लिए हों, तब आप सोचें-

  • क्या मैं अपने विषय के ऊपर एक साल बाद भी लिख पाऊँगा? क्या मैं इस विषय में लिखने के लिए इतना excited हूँ? 

क्योंकि ज़्यादातर लोग 2-3 महीने बाद ही अपना जोश खो बैठते हैं, इसलिए वह सफल नहीं हो पाते पर जो लोग लगातार करीब 1 साल तक मेहनत करते हैं, उन्हें यकीनन सफलता मिलती है और वह अच्छे पैसे कमाने लगते हैं। इस चीज़ की गारंटी है। 

भगवान् भी उनकी ही सहायता करतें  है जो खुद की सहायता करते हैं।

  • क्या लोग इसे पढ़ना चाहते हैं? 

अगर हम देखें तो 3 साल पहले किसी को Pubg के बारे में नहीं पता था, पर अब लोग उसके बारे में बहुत पढ़ते हैं और खेलते हैं। इसलिए हमें यह सोचना होगा कि लोग क्या पढ़ना पसंद करेंगे। 

अब तक आपको यह पता लग गया होगा कि आपकी क्या ख़ासियत है और आप किन चीज़ों के बारे में लिखना पसंद करेंगे।

KEYWORD: अब हम आपको बताएँगे कि keyword क्या होता है।

सोचिये आपका  blog niche है “Pubg”। मतलब आपका पूरा blog Pubg से संबंधित है। अगर आप उसमें एक article लिखते हैं जो Guns के बारे में है, तो वह आपका keyword है। उस keyword को आपको बार- बार article में use करना होगा ताकि Google को पता लगे कि यह आपका keyword है।

ऐसे ही आप बहुत सारे articles लिखेंगे जिनके keyword Pubg से संबंधित होंगे ताकि सिर्फ एक article ही नहीं पर धीरे- धीरे आपका पूरा blog rank करने लगे। जैसे- guns, AWM, grip, headshot, आदी।

Also Read: How to do off page seo?


See the trend। क्या यह trending है?

अब आप google trends पर जाकर अपने niche या topic  को english में लिख कर देखें।

यहाँ आप देख रहे हैं कि Pubg कैसे शुरू में मशहूर  हो गई थी, फिर जनवरी 2020 तक इसका नाम घटता गया,  पर coronavirus के कारण यह game फिर से March 2020 तक trending हो गई।


Difficulty। विषय आसान है या मुश्किल?

best niche ideas

अगर आपका blog niche बहुत famous है, तो आप यह सोचेंगे कि इसके बारे में और भी लोग लिख रहे होंगे। इसलिए आपको यह देखना होगा कि इस विषय में मुकाबला कितना कठिन है। आप kw finder और moz keyword explorer पर keyword difficulty देख सकते हैं।

यहाँ आप देखेंगे कि आपके blog niche में जो keywords है उनका competition( मुकाबला) ज़्यादा है या कम ।

यहाँ हम यह भी देख सकेंगे आपके keywords से मिलते जुलते और कौन से keywords हैं जिनका competition कम है और हम उनके बारे में लिख सकते हैं। 

जब आपको यह पता चल जाए कि आपके keywords का मुकाबला कम है, इसका मतलब आपका blog niche सही है। अगर आपको ऐसा कोई keyword नहीं मिलता तो भी निराश न होएँ क्योंकि आजकल तो हर keyword का ही मुकाबला करना कठिन है परंतु इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने blog को rank नहीं करवा सकते।

Also Read: Google amp se apne blog ko fast kaise banaye?


Index of websites

अगर आपको अब भी कोई blogging niche न मिले तो आप Amazon या Flipkart जैसी website पर जाकर  देखें। यहाँ जब हम सामान की खोज करते हैं तो हमें कई नई चीज़ो का पता चलता है। हम इनमें से भी कुछ चुनकर अपना blog niche बना सकते हैं। 

अगर आप चाहें तो अपना business बढ़ा सकते हैं। उसका blog बना सकते हैं।

मैं यही कहूँगा कि आप अगर blog बनाते हैं तो अपने पूरे मन से बनाएँ। आपके आस- पास सैंकड़ों niche हैं। आप समय लगाएँगे तो आप को निश्चय ही अपना विषय मिल जाएगा।

हमारा Niche blogging पर है। पर हम आपको यह सुझाव नहीं करेंगे क्योंकि इसके बारे में लिखने के लिए आपको तज़ुर्बे की ज़रूरत है। हम पहले यह सब कर चुके हैं, मात भी खाई है, और सीखे भी बहुत हैं, इसलिए आपको बता पा रहे हैं।


Blog niche ideas list

यहाँ हम आपको blog niche की एक list बनाकर दे रहे हैं। यहाँ से आप blogging ke liye best topic चुन सकते हैं। इसके बाद आपके मन में यह प्रश्न नहीं आएगा कि “kis topic par blog banaye?”

यह list देखने से पहले, समझिए, कि niche और keyword same होते हैं। Niche हमारे blog का topic होता है और keyword हमारे article का topic। इन दोनों को ढूँढने का तरीका same होता है।

इसलिए अगर आपको list देखने के बाद भी topic नहीं मिलता तो keyword कैस चुनें और keyword research tools ज़रूर पढ़ें।

  1. Career advice, coaching, कैरियर, पढ़ाई, लोगों को पढ़ाना,
  2. Self employment, खुद से पैसे कमाना, बिज़नेस, startup ideas
  3. School, college planning, स्कूल , कॉलेज के बारे में बताना
  4. Sewing, सिलाई
  5. Eco friendly homes, ऐसे घर बनाना जो पर्यावरण के लिए हानिकारक न हो
  6. Save energy, ऊर्जा बचाने के तरीके
  7. Computers, कम्प्यूटर
  8. Electronics, बिजली का काम
  9. Technology, फ़ोन, टेक्नोलॉजी 
  10. Virtual reality
  11. Robotics, रोबोट बनाना
  12. Artificial Intelligence
  13. Makeup, मेकअप दिखाना,खूबसूरती
  14. Books, किताबें
  15. Vehicles, electric vehicles कार, बाइक, आदी के बारे में
  16. Cool things, 
  17. Branded products, महंगा सामान
  18. Travel, घूमना फिरना, देश, प्रदेश
  19. Parenting, अच्छे माँ बाप कैसे बनें
  20. Health, fitness, शरीर बनाना, वजन बढ़ाना, वजन घटाना
  21. Animals, pets, जानवर, पालतू जानवर
  22. Quotes, पंक्तियाँ, शायरी
  23. Coding
  24. Physics, विज्ञान
  25. Astronomy, अंतरिक्ष के बारे में
  26. Astrology, ज्योतिष
  27. Geography, पृथ्वी के बारे में
  28. Recipe, खाना बनाना
  29. Wine, शराब बनाना व अच्छी शराब का अंतर बताना
  30. Medicine, वैद, दवाईयाँ, बीमारियाँ
  31. Food photography, खाने की फ़ोटो खीचना
  32. Restaurant , hotel reviews, होटल की समीक्षा करना, उसके बारे में बताना
  33. Investing, पैसे कहाँ जोड़ें
  34. Enterpreneurship, जो पैसे लगाके बिज़नेस चलाये
  35. Marketing, बिक्री बढ़वाना
  36. Business, व्यापार
  37. Movies, फ़िल्म
  38. Music, गाना
  39. Comedy, चुटकुले
  40. Games, ऑनलाइन गेम जैसे Pubg
  41. Magic, जादू
  42. Sports, खेल जैसे क्रिकेट
  43. Politics, राजनीति
  44. Celebrity, मशहूर लोगो के बारे में बताना
  45. Fashion, फैशन, कपड़े पहनने और अच्छा दिखने के तरीके
  46. Personal development,अच्छे कैसे दिखें, बात कैसे करें
  47. Religion, धर्म
  48. Hacking, हैकिंग
  49. Relationship advice, रिश्तों के बारे में जानकारी देना, रिश्ते सुधारना और बनाना
  50. Painting, चित्र बनाना
  51. Photography, फ़ोटो खींचना
  52. Woodwork, लकड़ी का काम बताना और सिखाना
  53. Calligraphy, लिखने का स्टाइल
  54. Yoga, योग
  55. Your town, अपने शहर के बारे में बताना
  56. Social media, फेसबुक, whatsapp, instagram के बारे में
  57. Banking, बैंक के काम कैसे करना
  58. Marriage, शादी ब्याह
  59. Divorce, तलाख
  60. Learning instruments, कुछ बजाना सीखना
  61. Motivation, प्रोत्साहित विचार
  62. Stories, कहानियाँ
  63. Meditation, ध्यान लगाना
  64. Pregnancy, गर्भवती के समय ख्याल रखना
  65. Interior design, घर सजाना
  66. Ayurveda, आयुर्वेद औषधि
  67. Solar power, सूरज से बिजली चलाना
  68. Learning a language, नई भाषा सिखाना
  69. Farming, खेती 
  70. Survival, आपदा के समय कैसे जियें

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि आप को इस से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और समझ आ गया होगा कि niche kya hota hai, best niche for blogging।

अपना blog niche चुनने वक्त यह चीज़ो का ध्यान दें।

  1. अपने दर्शकों को जानिये- Age limit, gender 
  2. अपने आस पास देखिए- Environment, Nature, Room
  3. कौन सा विषय चुनें- Am I excited?, popular topic
  4. क्या यह trending है- Will topic grow in future
  5. क्या इस विषय पर लिखना आसान है- Keyword difficulty, competition

अगर आपको यह article पसंद आया तो आप इसको अपने प्रियजनों के साथ जरूर share कीजिएगा। आप हमें facebook, instagram, twitter पर भी follow कर सकते हैं।

आज हमने सीखा-

  1. Best niche ideas
  2. Micro niche blog ideas
  3. Blog ideas
  4. Best niche for blogging

आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

में आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।

Blog niche kya hota hai, best niche ideas पढ़ने के लिए शुक्रिया।


FAQ (Frequently Asked Questions)

Blog niche क्या होता है?

Blogging की दुनिया में हम blog के topic को niche कहते हैं। हमारा blog niche हमारे आस पास भी हो सकता है जैसे mobile, books, हमारा शरीर, cars आदी।

Niche कितनी तरह का होता है?

Niche दो तरह का होता है-
1. Broad niche
2. Micro niche

Blog niche कैसे चुनें?

अपना blog niche चुनने वक्त इन चीज़ो का ध्यान दें-
1. अपने दर्शकों को जानिये 
2. अपने आस पास देखिए 
3. कौन सा विषय चुने ?
4. क्या यह trending  है?
5. क्या इस विषय  पर लिखना आसान है ? 

Aryan
Follow me

1 thought on “Blog niche कैसे चुनें? 70+ Blogging niche ideas in hindi”

Leave a Comment