Atm se paise kaise nikale?

नमस्कार दोस्तों, blogseva पर आपका स्वागत है। आज मैं आपको बताऊंगा Atm se paise kaise nikale।

Digital India मिशन के तहत lockdown में बहुत से लोगों का नया bank account खोला गया। बहुत से व्यापारियों को इससे फायदा हुआ क्योंकि अब वे online payment accept कर सकते थे और paytm और upi के ज़रिए पैसे सीधे उनके bank account में चले जाते हैं।

जब बैंक में पैसे होते हैं तब फ़िज़ूल खर्ची कम होती है, हर जगह cash ले जाने के भी ज़रूरत नहीं पड़ती। ऐसे ही इसके बहुत से फायदे हैं पर दूसरी ओर इस system की बहुत कमज़ोरी भी हैं। जैसे बहुत से लोगों को अभी भी banking system समझ नहीं आता है और उनको कुछ प्रोसेस करने में दिक्कत आती है।

इसी के चलते आज मैं आपको बताऊँगा कि आसानी से atm से paise कैसे निकाल सकते हैं, उसका pin कैसे मिलेगा और बिना atm card के भी पैसे निकाले जा सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए भी सहायक है जो अभी 18 साल के हुए हैं और पहली बार atm se paise निकालना चाहते हैं।

अगर आपको लेख पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ ज़रूर share करें। तो चलिए जानते हैं Atm se paise kaise nikale। 


Atm se paise kaise nikale

Atm se paise nikalne के लिए आपको एक atm card(debit card) चाहिए और atm card का pin पता होना ज़रूरी है। पहले यह pin बैंक द्वारा दिया जाता था पर आजकल आप इसको खुद ही atm से या bank की website से कुछ ही steps में बना सकते हैं।

New Pin set करें

  1. अगर आपने बैंक में अपना खाता खोल लिया है तो 10 से 15 दिनों में आपके घर पर debit card आ जाएगा।
  2. उस card को लेकर आपको जल्द से जल्द atm में जाना है ताकि Pin generate कर सकें।
  3. वहां पहुंचते ही अपना (debit card) atm card मशीन में डालें। फिर आपसे भाषा पूछी जाएगी, उसे चुनें।
  4. फिर आपके पास Pin डालने की option आएगी। उसपर click मत करें। उसी के बगल में option होगी “Generate Pin”, उस पर दबाएँ।
  5. यहाँ आपसे पहले account नम्बर पूछा जाएगा, उसे भरें फिर mobile नम्बर भरें। 

वहीं mobile नम्बर लिखें जिससे आपने account खुलवाया है।

  1. इसके बाद एक मैसेज आएगा कि otp आपके mobile नम्बर पर भेज दिया गया है और continue पर दबाकर transaction खत्म हो जाएगी।
  2. इसके बाद card निकल लें।
  3. अब फिरसे card डालें। भाषा चुनें, pin की जगह otp भरें।
  4. फिर Banking चुनें, उसके अंदर आपको “Pin Change” का option दिखेगा।
  5. यहां अपना new Pin डालें, फिर re-enter करें और transaction complete हो जाएगी। आपका नया Pin set हो जाएगा।

अब आप पैसे निकाल सकते हैं।

Also Read: Strong password kaise rakhe?


Online atm pin set kare

अगर आप online अपने Pin को set करना चाहते हैं तो google पर SBI या आपके bank से जुड़ी website खोलें।

Atm se paise kaise nikale
  1. अगर आप पहली बार खोल रहे हैं तो आपको new registration करनी पड़ेगी। अगर आपको नहीं खोलना आता तो आप bank जाकर भी खुलवा सकते हैं।
  2. Register करने के बाद अपने username और password से login करें।
  3. फिर e-services > atm card services > ATM pin generation में जाएं।
  4. फिर आपसे 2 option पूछी जाएगी, profile password या OTP। अगर आपको profile password याद है तो उसे भरें, नहीं तो otp चुनें। 

ध्यान रखें कि login password और profile password अलग- अलग होता है।

  1. अगर otp option चुना है तो जो otp आएगा उसे भरें।
  2. फिर आपकी account details दिखेंगी, उसपर continue करें।
  3. अब आपसे पूछा जाएगा, enter first 2 digits of your pin। जो pin आपको लगाना है, उसके पहले 2 नम्बर लिखें। फिर continue करें।
  4. Pin के आखरी 2 नम्बर आपको mobile नम्बर पर मैसेज में आएंगे।
  5. अब आपको पूरा pin enter करना है और आपका Pin set हो जाएगा।

अफसोस आप online तरीके से आधा मनपसंद pin ही रख सकते हैं। अगर चारों नम्बर आपके मनपसंद चाहिए, जो आपको आसानी से याद रह सकते हैं तो atm में जाकर ही करना पड़ेगा।


First time पैसे कैसे निकालें

First time पैसे निकालते समय आपको नया pin set करना पड़ेगा। जो आपने ऊपर पढ़ लिया है, अब हम देखते हैं कि atm card से पैसे कैसे निकालें।

  1. Atm में जाएं और अपना debit card मशीन में डालें।
  2. फिर आपको भाषा चुनने की option आएगी, उसमें भाषा चुन लें।
  3. फिर आपसे Pin पूछा जाएगा, उसे भरें।
  4. अब cash withdrawal की option दिखेगी, उसे दबाएँ।

या कभी- कभी Banking की option पहले होती है, उसके बाद cash withdrawal की option आती है। 

  1. फिर आपसे amount पूछी जाएगी। आप एक दिन में एक account से सिर्फ Rs. 40,000 ही निकाल सकते हैं। 
  2. उसके बाद मशीन process करेगी और आपके पैसे बाहर आ जाएंगे।

आजकल atm में otp भी पूछा जाता है जो पैसे निकलने से पहले आपके फ़ोन में आता है, तभी पैसे निकलेंगे नहीं तो नहीं आएंगे।

  1. Paise collect करें और फिर card भी collect करें। 
  2. अगर मशीन पूछती है कि “Take a receipt” तो रसीद लेलें। पर आजकल तुरन्त phone में मैसेज आ जाता है इसलिए रसीद नहीं लेनी पड़ती।
  3. अगर रसीद को घर पर सम्भालना चाहते हैं तो ले जाएं, नहीं तो वहीं फाड़कर dustbin में फेंक दें।
  4. Last में ज़रूर check करें कि मशीन पर लिखा आये Thank You और उसके बाद नए customer के लिए Welcome भी लिखा आये।

इसका ज़रूर ध्यान रखें कि पूरी transaction के दौरान कोई आपके पीछे ना खड़ा हो और आपके पासवर्ड को न झांक रहा हो। और Pin enter करते हुए हमेशा एक हाथ से अपने दूसरे हाथ को छुपाकर Pin भरे।


बिना atm card के पैसे कैसे निकालें

Sbi ने digital India मिशन के तहत cardless transaction शुरू करी है। यह इनके YONO app के ज़रिए हो पाया है। आपको जिस भी sbi atm के बाहर Yono लिखा मिले, वहां से आप बिना atm card के पैसे निकाल सकते हैं। इस तरीके से आप एक बार में max Rs. 20,000 ही निकाल सकते हैं।

इसके लिए आपको Yono app download करना होगा।

  1. उसमें login करें। अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें username और password के साथ register करें।

यह username और password आप sbi की website पर जाकर खुद भी set कर सकते हैं।

  1. Login करके yono cash पर click करें > फिर Atm पर click करें। 
  2. अब आपसे amount पूछी जाएगी। आप 500 का पहाड़ा की amount ही निकाल सकते हैं। जैसे 500, 1000, 1500, 2000, 2500 आदि।
  3. इसके बाद आपको 6 अंक का cash code generate करने को बोला जाएगा। अपने मन से कोई भी नम्बर भरें, इसके बाद आपकी सारी details दिखेंगी, उसे confirm करें।
  4. फिर आपके फ़ोन नम्बर पर transaction code का sms आएगा।
  5. अब आप sbi atm पर जाएं, वहाँ आपको yono cash की option दिखेगी, उसपर दबाएँ।
  6. जो sms में transaction code आया था उसे लिखें।
  7. फिर amount लिखें। Amount same होनी चाहिए जो आपने app में लिखी थी।
  8. इसके बाद अपना cash code भरें और आपके पैसे निकल जाएंगे।

Conclusion

मुझे उम्मीद है कि आप को इस से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा और समझ आ गया होगा Atm se paise kaise nikale और bina pin code ke atm se paise kaise nikale।

आपको यह article पसंद आया तो आप इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर share कीजिएगा। 

आज हमने सीखा-

  1. Sbi atm se paise kaise nikale
  2. Atm card se paise kaise nikale
  3. Bina pin code ke atm se paise kaise nikale jate hain

आप का experience कैसा रहा आप उसे नीचे comment box में share कर सकते हैं और अगर आपको कोई doubt या problem है तो आप मुझसे नीचे comment box में पूछ सकते हैं या email कर सकते हैं।

मैं आपको जल्द से जल्द reply देने की कोशिश करूँगा। 

धन्यवाद……..।

Atm se paise kaise nikale  पढ़ने के लिए शुक्रिया।


FAQ (Frequently Asked Questions)

Profile password क्या है?

Sbi website पर आपको 3 तरह के password मिलेंगे- Login, Profile और transactional। Login password है account में login करने के लिए, profile password है अपनी profile settings बदलने के लिए और transactional password है payment/transaction करने के लिए।

एटीएम से पैसे कैसे निकाले जाते हैं

Atm मशीन पर card swipe करें। भाषा चुनें, Banking > Cash withdrawal पर दबाएँ और amount भरें। फिर Pin भरें। और cash collect करें।

Bank se paise kaise nikale

Atm मशीन पर card swipe करें। भाषा चुनें, Banking > Cash withdrawal पर दबाएँ और amount भरें। फिर Pin भरें। और cash collect करें।

यूनियन बैंक एटीएम से पैसे कैसे निकाले

Atm मशीन पर card swipe करें। भाषा चुनें, Banking > Cash withdrawal पर दबाएँ और amount भरें। फिर Pin भरें। और cash collect करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे कैसे निकाले

Atm मशीन पर card swipe करें। भाषा चुनें, Banking > Cash withdrawal पर दबाएँ और amount भरें। फिर Pin भरें। और cash collect करें।

Paytm se paise kaise nikale

Paytm से पैसे निकालने के लिए paytm app खोलें। ऊपर atm search करें। वहां आपको withdraw cash की option दिखेगी। 
उसपर click करते ही आपको fingerprint लगाना होगा या pattern खोलकर login करना होगा। फिर आपको nearest paytm दुकानदार दिखेंगे जिनको आप paytm money transfer कर सकते हैं और बदले में cash ले सकते हैं।
इन दुकानों पर आप अपनी kyc भी verify कर सकते हैं।

बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे निकाले

बिना एटीएम कार्ड के पैसे sbi, pnb से निकाले जा सकते हैं। इसके लिए आपको इनका app download करना होगा। उसमें login करते ही amount भरें, password set करें। फिर आपको otp sms आएगा। 
इसके बाद atm पर जाएं और app transaction चुनें। फिर password भरें, amount भरें और otp भरें। आपके पैसे निकल आएँगे।

ATM se paise kaise check kare

Atm में card swipe करें, भाषा चुनें, pin भरें। फिर Balance enquiry पर दबाएँ और अपना balance check करें। इसके बाद transaction complete करें।

एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट

एटीएम से एक बार में पैसे निकालने के limit है Rs. 20,000 और एक दिन में है Rs. 40,000।

Aryan
Follow me

1 thought on “Atm se paise kaise nikale?”

  1. अपना ब्लॉग साझा करने और हमें सलाह देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment